आज के समय में चश्मा और कॉन्टैक्ट लेंस से छुटकारा पाने के लिए कई एडवांस विकल्प मौजूद हैं, जिनमें से आईसीएल (Implantable Collamer Lens) सर्जरी एक बेहद प्रभावी और सुरक्षित तरीका माना जाता है। खासतौर पर यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनका नंबर बहुत ज्यादा होता है या जो लेसिक सर्जरी के लिए उपयुक्त नहीं होते। हालांकि, जब बात आईसीएल सर्जरी की आती है, तो सबसे पहला सवाल होता है—इसकी लागत कितनी है?
दरअसल, आईसीएल सर्जरी की लागत मुख्य रूप से उस लेंस के प्रकार और कंपनी पर निर्भर करती है जिसे आपकी आंख में इम्प्लांट किया जाता है। यह लेंस सामान्य नहीं होता, बल्कि आपकी आंखों के साइज और नंबर के अनुसार खास तौर पर डिजाइन किया जाता है, जो आपको हाई-डेफिनिशन विजन देता है।
Contents
- 1 आईसीएल सर्जरी क्या है – What Is ICL Surgery?
- 2 आईसीएल लेंस के प्रकार और उनकी कीमत – Types Of ICL Lenses And Their Prices
- 3 आईसीएल सर्जरी की लागत क्यों ज्यादा होती है – Why is the cost of ICL surgery high?
- 4 आईसीएल के मुख्य लाभ – Key Benefits of ICL Surgery
- 5 निष्कर्ष – Conclusion
- 6 अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न – Frequently Asked Questions
आईसीएल सर्जरी क्या है – What Is ICL Surgery?
आईसीएल एक अत्यंत आधुनिक और उन्नत तकनीक है इस प्रक्रिया में आपकी आंख के प्राकृतिक लेंस को छुए बिना, उसके ऊपर एक बेहद पतला और लचीला कृत्रिम लेंस स्थायी रूप से प्रत्यारोपित कर दिया जाता है। यह लेंस आंख के रंगीन हिस्से (आइरिस) के ठीक पीछे और आपके कुदरती लेंस के आगे सुरक्षित रूप से फिट हो जाता है, जिससे प्रकाश की किरणें सीधे रेटिना पर केंद्रित होती हैं और आपको बिना चश्मे के बिल्कुल स्पष्ट दिखाई देने लगता है।
यह तकनीक विशेष रूप से उन लोगों के लिए एक वरदान साबित होती है जो लेसिक (LASIK) सर्जरी नहीं करवा सकते, जैसे कि वे मरीज जिनकी कॉर्निया बहुत पतली है या जिनका चश्मे का नंबर बहुत अधिक है। आईसीएल की सबसे बड़ी खूबी इसका ‘कोलामर’ (Collamer) मटेरियल है, जो शुद्ध कोलेजन से बना होता है; यह आंखों के साथ इतना अनुकूल होता है कि शरीर इसे कभी बाहरी वस्तु के रूप में अस्वीकार नहीं करता।
आईसीएल लेंस के प्रकार और उनकी कीमत – Types Of ICL Lenses And Their Prices
सर्जरी की लागत कई महत्वपूर्ण फैक्टर्स पर निर्भर करती है। सबसे बड़ा फैक्टर होता है लेंस का प्रकार और कंपनी, क्योंकि हर कंपनी अलग टेक्नोलॉजी और क्वालिटी के लेंस बनाती है। इसके अलावा, सर्जन का अनुभव, अस्पताल की सुविधाएं, और इस्तेमाल होने वाली मशीनें भी कीमत को प्रभावित करती हैं, आइये इसके मुख्य प्रकार के बारे में जानते हैं:-
पहला- स्टार कंपनी का ईवो विजन आईसीएल। ईवो आईसीएल एक प्रकार का लेंस है जिसे आपके चश्में के नंबर को ठीक करने के लिए सर्जिकली आँखों में इम्प्लांट किया जाता है ये आपकी प्लस पावर, माइनस पावर और सिलिंडरीक्ल पावर तीनों को हटा सकता है ये दरअसल स्टार ईवो आईसीएल एक लौता ऐसा आईसीएल लेंस है जिसके पास यूएस एफडीए अप्रूवल है जो स्विट्ज़रलैंड की स्टार कंपनी बनाती है और हाई क्वालिटी (quality) आईसीएल लेंस के लिए फेमस है। इससे हम -18 तक का पावर हटा सकते हैं। ईवो आईसीएल की एक आई की कीमत 65 हजार से 75 हजार तक पड़ती है।
दूसरा- आईपीसीएल IPCL एक पतला लेंस है, ये लेंस केयर ग्रुप बनाता है। केयर ग्रुप एक मल्टीनेशनल कंपनी है जिसकी इंडिया में भी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी है जिसकी वजह से इस लेंस की कॉस्ट आपको काफी इकोनॉमिकल पड़ती है सिर्फ यही एक कंपनी है जो -30 तक की पावर का आईसीएल बनाती है। ये लेंस स्टार कंपनी के लेंस से भी पतला होता है आईपीसीएल लेंस के साथ सर्जरी की कीमत 50 हजार से 60 हजार तक पड़ती है।
तीसरा- बॉयोटेक आईसीएल ये लेंस एक इंडियन कंपनी बनाती है, इन लेंस को बायोकम्पैटिबल और बेटर विजुअल परफॉरमेंस के लिए जाना जाता है इसकी कीमत 50 हजार से 65 तक पड़ती है।
आईसीएल सर्जरी की लागत क्यों ज्यादा होती है – Why is the cost of ICL surgery high?
आईसीएल सर्जरी आमतौर पर लेसिक से ज्यादा महंगी होती है, और इसके पीछे कई महत्वपूर्ण कारण होते हैं। सबसे पहला कारण है इसका कस्टमाइज्ड लेंस, जिसे हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग बनाया जाता है। दूसरा, यह लेंस बेहद हाई क्वालिटी का होता है, जो आंख के अंदर लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के काम करता है।
एक बार यह लेंस आंख में लगने के बाद यह अपनी जगह से हिलता नहीं है, खराब नहीं होता और आमतौर पर किसी प्रकार की चुभन या असहजता का कारण नहीं बनता। इसके अलावा, इसमें इस्तेमाल होने वाली एडवांस टेक्नोलॉजी और सर्जन की विशेषज्ञता भी इसकी लागत को प्रभावित करती है।
आईसीएल के मुख्य लाभ – Key Benefits of ICL Surgery
आईसीएल तकनीक को दुनिया भर के नेत्र विशेषज्ञों द्वारा एक सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प माना जाता है, इसके मुख्य लाभ यहाँ दिए गए हैं:
अत्यधिक स्पष्टता (High Definition Vision): यह तकनीक लेसिक के मुकाबले ज्यादा शार्प विजन देती है क्योंकि यह आंखों की प्राकृतिक बनावट से छेड़छाड़ किए बिना दृष्टि में सुधार करती है।
रिवर्सिबल प्रक्रिया (Reversible): आईसीएल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे जरूरत पड़ने पर सुरक्षित रूप से निकाला जा सकता है, जिससे भविष्य में अन्य उपचारों के लिए विकल्प खुले रहते हैं।
सूखी आंखों की समस्या नहीं (No Dry Eyes): लेसिक के विपरीत, यह आंखों की नसों को प्रभावित नहीं करता है, जिससे आंखों की प्राकृतिक नमी बनी रहती है और सूखेपन की शिकायत नहीं होती।
त्वरित रिकवरी (Fast Recovery): सर्जरी की प्रक्रिया बहुत छोटी होती है और इसके कुछ ही घंटों बाद मरीज साफ देख सकता है और अगले दिन से अपने सामान्य काम पर लौट सकता है।
यूवी संरक्षण (UV Protection): आईसीएल लेंस का विशेष मटेरियल आंखों को सूरज की हानिकारक अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचाने में भी मदद करता है।
निष्कर्ष – Conclusion
आईसीएल सर्जरी उन लोगों के लिए एक निवेश की तरह है जो बिना किसी समझौते के बेहतरीन दृष्टि चाहते हैं। हालांकि इसकी लागत अन्य तकनीकों से थोड़ी अधिक हो सकती है, लेकिन इसके सुरक्षा फीचर्स और स्पष्टता इसे एक प्रीमियम और भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं।
चश्मे से छुटकारा पाने में मदद करने के लिए लेसिक सर्जरी 10 मिनट की एक सुरक्षित प्रक्रिया है। आईमंत्रा पीआरके, फेम्टो लसिक, स्माइल सर्जरी, स्टैंडर्ड लेसिक, आईसीएल और कॉन्टूरा विजन सहित सबसे उन्नत लेसिक विकल्प प्रदान करता है। यदि आपके पास लेसिक सर्जरी दिल्ली, लेसिक सर्जरी के खर्च और लेसिक प्रक्रिया के बारे में कोई प्रश्न हैं, तो हमें 9711116605 पर कॉल करें या [email protected] पर ईमेल करें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न – Frequently Asked Questions
प्रश्न 1. आईसीएल सर्जरी में कितना खर्चा आता है?
भारत में आईसीएल सर्जरी की लागत आमतौर पर ₹80,000 से लेकर ₹1,60,000 प्रति आंख तक हो सकती है। यह कीमत आपके द्वारा चुने गए लेंस के ब्रांड (जैसे EVO Visian ICL या IPCL) और आपकी आंखों की स्थिति पर निर्भर करती है।
प्रश्न 2. आईसीएल कितना महंगा है?
लेसिक (LASIK) की तुलना में आईसीएल एक प्रीमियम और महंगी प्रक्रिया मानी जाती है। इसका मुख्य कारण लेंस की उच्च गुणवत्ता, इसका आयातित (Imported) होना और इसकी रिवर्सिबल तकनीक है, जो इसे एक सुरक्षित निवेश बनाती है।
प्रश्न 3. एम्स (AIIMS) में आईसीएल सर्जरी का खर्चा कितना है?
सरकारी अस्पतालों जैसे एम्स में आईसीएल सर्जरी की कीमत निजी अस्पतालों के मुकाबले काफी कम हो सकती है। यहाँ केवल लेंस की कीमत और कुछ मामूली सर्जिकल शुल्क लिए जाते हैं, जो आमतौर पर ₹60,000 से ₹90,000 के आसपास हो सकते हैं, हालाँकि सरकारी अस्पतालों में घंटो आपको लाइन में लगना पड़ता है। साथ ही, तारीकों का इंतज़ार करना पड़ता है।
प्रश्न 4. क्या आईसीएल आपको 20/20 दृष्टि देता है?
जी हाँ, अधिकांश मामलों में आईसीएल सर्जरी के बाद मरीजों को 20/20 या उससे भी बेहतर विजन प्राप्त होता है। यह तकनीक विशेष रूप से उच्च चश्मा नंबर वाले लोगों को एचडी विजन (HD Vision) प्रदान करने के लिए जानी जाती है।
